श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निकली कलश यात्रा हजारों की संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने संभाली सुरक्षा की कमान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ किया गया कलश यात्रा विधि विधान के साथ अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई जहां हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने कलश यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लिए रैली में सम्मिलित हुई।कलश यात्रा अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से होते हुए रायगढ़ रोड के पश्चात जसपुर रोड होते हुए स्थानी नवनिर्मित श्याम मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी जहां बाहर से आए हुए पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न कराई जावेगी ।आज की कलश यात्रा में जिला प्रशासन पुलिस द्वारा काफी चुस्त-दुरुस्त यातायात व्यवस्था की गई थी ।पूरी कलश यात्रा की सुरक्षा कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे द्वारा संभाली गई थी।श्याम सेवा समिति के सभी सदस्यों ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button