जशपुर पुलिस आरक्षक के साथ कि गई मारपीट, गंभीर रुप से घायल



मुकेश अग्रवालपत्थलगांव । पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव निवासी पुलिस आरक्षक दिनेश यादव के साथ अज्ञात आरोपियों ने जमकर मारपीट की गई । घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक दिनेश यादव अपने मित्र के शादी समारोह में शामिल होने को लेकर शुक्रवार को अपने गांव कारंगाबहला आया था
। जहां दोपहर अज्ञात लोगों ने उनके उपर लोहे के रॉड से अचानक हमला कर दिया । जिससे आरक्षक के सर फट गया है । वही आनन फानन में स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है । फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है । बताया जाता है की बीतें दिनों सोमवार को कारंगाबहला चौक के पास पशु हांककर ले जा रहे कुछ लोगों के साथ पत्थलगांव के युवक उसके साथ छिनतई किया था । जहां गाला के युवकों को अंदेशा हुआ कि आरक्षक के द्वारा किया गया । इसी को लेकर चार की संख्या में युवकों ने आरक्षक दिनेश पर अचानक हमला बोल दिया, इस हमले में आरक्षक दिनेश के सर फट गया है । जहां उसका इलाज पत्थलगांव सिविल अस्पताल में किया जा रहा है । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपीयों की पता तलास कर रही है ।