सांसद गोमती साय ने लोकसभा में उठाया जशपुर रेल लाइन का मुद्दा..लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से रेल मंत्री से की रेल लाइन की मांग

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

जशपुर – रायगढ़ लोकसभा की तेज तर्रार सांसद गोमती साय ने आज धारा 377 के तहत लोकसभा में एक बार पुनः जशपुर जिले के रेल लाइन की मांग उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय मैं अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के जिला जशपुर के निवासियों के आवागमन में हो रही भारी असुविधा की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी।

श्रीमती साय ने लोकसभा सदन मे अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरा संसदीय क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है व रेल मार्ग से काफी दूर है जशपुर जिला रायगढ़ रेलवे लाईन से 200 किलोमीटर व अंबिकापुर रेलवे लाईन से भी 200 किलोमीटर दूर है व पूर्व में कोरबा लोहरदगा रेल लाईन विस्तार हेतु सर्वे भी किया गया था किंतु अभी तक इस संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा कोई परिणाम जनक कार्य नहीं हुआ है नेशनल हाईवे की खराब स्थिति के कारण यहां के निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है I

अंत मे उन्होंने लोकसभा सभापति जी के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि आपके माध्यम से मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से अनुरोध करूंगी कि मेरे संसदीय क्षेत्र में रेल लाईन के विस्तार के लिए तत्काल पहल करने की कृपा करें। जिससे मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासियों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button