श्री श्याम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए खाटू धाम से श्याम शीश ,श्याम अखंड ज्योत लेकर श्याम भक्तों का जत्था पहुंचा पत्थलगांव

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव ।श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरा पत्थलगांव एवं मंदिर प्रांगण सज धज कर तैयार हो रहा है वही श्याम के भक्तों का जत्था खाटू धाम से श्याम शिश व श्याम अखंड ज्योत लेकर पत्थलगांव पहुंचा जहां श्याम भक्तों ने अंबिकापुर रोड बेरियर पर जमकर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया श्याम भक्तों ने श्याम के सुरीले भजनों के साथ तीनों मार्गों का भ्रमण करते हुए स्थानीय मंदिर में समापन किया गया जगह जगह श्याम भक्तों ने जलपान की व्यवस्था की गई थी सभी श्याम भक्तों ने अपने घर के दरवाजों के सामने दीपक जलाएं श्याम के अखंड ज्योत व श्याम शीश का दर्शन करते हुए अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button