पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांसाबेल पुलिस ने हजारों रुपए के प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को दबोचा आरोपी महिंद्रा जायलो कार के साथ गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल/ कांसाबेल

मामला इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना मिली कि कांसाबेल का अंकित विष्वकर्मा वाहन बाडी गैरेज जो किराये पर लेकर संचालित करता है, उक्त व्यक्ति अपने साथी साद अहमद के साथ मिलकर बीती रात्रि में महिन्द्रा जायलो वाहन क्र. CG 04 KV 1744 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लाकर गैरेज में छिपाकर रखा है। इस सूचना पर तत्काल तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मनीष कुमार कुंवर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर दबिश देने पर उक्त दोनों आरोपी मिले। उक्त दोनों से प्रतिबंधित कफ सिरप के संबंध में पूछताछ कर गैरेज की तलाषी ली गई। तलाशी दौरान 03 नग खाखा कार्टून जिसमें कुल 460 नग प्रतिबंधित कफ सिरप मिलने पर जप्त किया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा जायलो वाहन क्र. CG 04 KV 1744 को जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को विक्रय करने के उद्देश्य से लाना बताये। मामले में *आरोपीगण 1-अंकित विष्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी कांसाबेल, 2-साद अहमद उम्र 26 साल निवासी कांसाबेल* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 25.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगण को गिरफ्तार करने में मनीष कुमार कुंवर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी, स.उ.नि. दिनेश पाण्डेय, स.उ.नि. राजेश यादव, प्र.आर. गोविन्द नायक, आर. योगेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button