ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में दो दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

पत्थलगांव। मुकेश अग्रवाल/
शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव द्वारा एन. सी.सी.व महिला विकास समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में दिनाँक 16 व 17 मार्च 2022 को महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए दो दिवसीय विशेष आत्म रक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एन.सी.सी. व महिला विकास समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वयं अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाना था।

प्रशिक्षण में ताईक्वांडो प्रशिक्षक सतीश कुमार व विकास नामदेव ने वार्म अप व्यायाम कराने के बाद ताईक्वांडो के मूलभूत कमांड व कराओ माघा की गतिविधियों से परिचय कराया। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में स्वयं के बचाव हेतु आत्म रक्षा की तकनीक का प्रदर्शन किया गया,साथ ही छात्राओं को भी इसका अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में हमलावर के शरीर के कमज़ोर पॉइंट्स के बारे भी छात्राओं को अवगत कराया। प्रातः आठ बजे से दो दिन तक चले इस प्रशिक्षण में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य प्रो डी. के. अम्ब्रेला ने सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना आज की ज़रूरत है तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छात्रा दीपिका अग्रवाल व सिमरन गंधर्व ने इसे बहुत अच्छा अनुभव बताया ।अंत में एन. सी. सी. कैप्टेन डॉ. एस. के. टोप्पो ने प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिला विकास समिति प्रभारी प्रो.अनुपमा प्रधान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। महाविद्यालयीन स्टाफ से प्रो. टी. आर पाटले, डॉ. आर .के कुर्रे, प्रो. एस. के. मारकण्डे,श्री विद्याधर पटेल, श्री संजय बघेल,सुश्री पूनम चौहान, सुश्री अनुरिमा लकड़ा सुश्री सुनीता पटेल व श्री अभिषेक एक्का उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button