अपनी विधवा मां को ही चुना लगाने वाली शातिर लक्ष्मी तिवारी को पुलिस ने बिलासपुर से धर दबोचा कलयुगी बेटी की करतूतें धरी की धरी रह गई



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। मीरा तिवारी पति स्व दयाराम तिवारी ने वर्ष 2014 में पत्थलगांव में स्थित मकान को 19 लाख रूपए में बेचा था इस पैसे को सेट्रल बैक पत्थलगांव में जमा किया था मीरा तिवारी की बड़ी बेटी नवलक्ष्मी तिवारी द्वारा मा को झांसे में लेकर मिले चेक बुक में हस्ताक्षर करवा लिया गया कुछ दिन बाद हस्ताक्षर युक्त चेक का पन्ना गायब कर 17 लाख रुपये का रकम उस चेक के माध्यम अपने खाते में जमा करवा लिया गया । इधर मां बैंक में राशि जमा है इस बात को लेकर पूरी तरह संतुष्ट थी 6 साल बाद जब किसी कार्य वश मीरा बाई बैंक पहुंचकर अपने खाते शेष की जानकारी ली तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते में महज रकम
1लाख 43 हजार ही बचे हैं कर्मचारियों ने उसे बताया कि वर्ष 2014 में ही 17 लाख रुपए चेक के माध्यम से नव लक्ष्मी तिवारी के खाते में ट्रांसफर हो चुका है । यह सुनते ही बुजुर्ग मां के होश उड़ गए उन्होंने अपनी बेटी नवलक्ष्मी तिवारी जो बिलासपुर में रहती थी उससे फोन पर संपर्क साधा तो शुरुआती दौर में तो बेटी ने पैसे लेने की बात स्वीकारते हुवे उसका फोन का जवाब देती थी और पैसे वापस करने की बात करती थी परंतु इधर 2 साल से उसकी बेटी लक्ष्मी तिवारी ने उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया था जिससे ठगी का शिकार परेशान होकर माँ मीरा बाई ने अपनी अन्य दो बेटियों के साथ पत्थलगांव थाना पहुंचकर फर्जी तरीके से चेक के माध्यम से पैसे निकालने के आरोप लगाते हुए अपनी ठग बेटी नव लक्ष्मी तिवारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस को आरोपिया के पास से ठगी किए गए 17 लाख रुपए में से 1 रुपया भी बरामद नहीं हुआ है खबर है कि आरोपियों ने ठगी किए गए सारे रकम को खर्च करना बताया है बताया जा रहा है कि आरोपी नवलक्ष्मी तिवारी ने रायगढ़ में एक प्लॉट लिया है।पत्थलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करना शुरू कर दिया था जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी ने बताया कि पत्थलगांव पुलिस ने 420 की आरोपी नवलक्ष्मी तिवारी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
जसपुर उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे से जब हमारे संवाददाता ने लक्ष्मी तिवारी के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि लक्ष्मी तिवारी काफी शातिर दिमाग की ठग महिला है जिसने अपने मां को ही विश्वास में लेकर कर 17लाख रुपए का चूना लगाया था। जिले में ठगों के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है कोई भी ठग पुलिस की नजरों से नहीं बच पाएगा।