तपकरा के पास बैरियर तोड़कर भाग रहे पिकअप वाहन को 200 किलोग्राम गांजा के साथ कुनकुरी पुलिस ने दबोचा ।आखिर जिले के केंद्र बिंदु पत्थलगांव में नशे की कारवाही क्यों नहीं??

मुकेश अग्रवाल। कुनकुरी
गांजा तस्कर जंगल में गाड़ी छोड़कर फरार पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी
जनवरी 2022 से अब तक जिले में गांजा तस्करी के 21 प्रकरणों में 29 आरोपियों से कुल 418 किलो 487 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पत्थलगांव दुर्गा विसर्जन जुलूस में गांजा भरी गाड़ी के द्वारा लोगों को कुचलते हुए की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में दिल दहलाने वाली घटना को लेकर झकझोर कर रख दिया था ।इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांजा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए जिसके बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने लगातार गांजा तस्करों पर सख्ती से पेश आते हुए लगातार ही गांजा तस्करी के मामले पकड़ रही है इसी का जीता जागता प्रमाण आज की घटना को लेकर लगाया जा सकता है वही पूरे जशपुर जिले में लगातार गांजा तस्करी व नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है इन सब के विपरीत नशे का मकड़जाल में जकड़ा पत्थलगांव में गांजा तस्करी की एक भी मामले उजागर नहीं करना लोगों के बीच आश्चर्य एवं चर्चाओं का बाजार बना हुआ है। मामला इस प्रकार है कि आज सुबह में पुलिस स्टॉफ द्वारा नियमित रूप से नामनी बेरियर तपकरा के पास आने-जाने वाली वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक पीकअप योद्धा वाहन क्र. UP 63 BT 0686 का चालक तेजी व रफ्तार से नामनी बेरियर को तोड़ते हुये कुनकुरी की तरफ भाग रहा था जिस पर ड्यूटी में तैनात प्र.आर. सुजीत पटेल व अन्य स्टॉफ द्वारा तत्काल थाना कुनकुरी को सूचित करते हुये उक्त भाग रहे वाहन का पीछा किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस के दबाव में आकर अपने पीकअप को कुंजारा श्रीटोली के पास स्थित जंगल में छोड़कर भाग गया। उक्त वाहन की तलाषी लेने पर छिपाकर रखे 200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती रू. 20 लाख एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन कीमती 07 लाख कुल 27 लाख रू. को जप्त किया गया। फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गांजा जप्ती कार्यवाही में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. सुजीत पटेल एवं प्र.आर. परमजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button