ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

पत्थलगांव /मुकेश अग्रवाल
शोभा सिंह शासकीय महा विद्यालय पत्थलगांव में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र/ छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर महावि. के प्राचार्य प्रो. डी.के. अम्ब्रेला कार्यकुम के अध्यक्ष के के तौर पर तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस. के. टोप्पो, डॉ. आर.के. कुर्रे प्रो अनुपमा प्रधान, प्रो. एस.के. मारकण्डे . प्रो. जे.के. भगत एवं संस्था के अन्य स्टाफ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. टी.आर.पाटले द्वारा किया गया।

प्रो० टी. आर. पाटले द्वारा बतौर मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान्न देते हुए देश की लोकतंत्रीय व्यवस्था में मतदाताओं की अहं भूमिका होती है इस विषय पर प्रकाश डाला गया साथ ही समस्त छात्र / छात्राओं को देश की चुनाव प्रक्रिया में एक जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए अनिवार्य रूप से वोट करने के लिए प्रेरित किया गया। उद्‌बोधन की अगली कड़ी में कु0 बसंती नाग, कु. अल्का बड़ा, कु. दीपिका अग्रवाल, कु. आरती यादव ‘ कु. यमूना नाग, मौसम गुप्ता, कु. नेहा चक्रधारी एवं करम साय नाग ने इस विषय पर अपना- अपना विचार व्यक्त किये तथा एक जागरूक मतदाता बनने के लिए संकल्प लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button