पत्थलगांव डॉ विकास गर्ग ने तमता में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव डॉ विकास गर्ग ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तमता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 154 मरीजों महिला-पुरुष व बच्चे की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर शूगर व खून संबंधित जांच की गई तथा ग्राम पंचायत में पंडरीपानी,खार ढोढ़ी, मिर्जापुर खरकट्टा दर्रीमहुआ पतराटोली बटुराबहार कोईलार भद्रा के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया,जबकि कई लोगों अन्य मामलों में निशुल्क परामर्श भी दिया गया। डॉ विकास ने बताया यदि किसी के साथ कोई हादसा हो जाए तो सही समय पर प्राथमिक चिकित्सा मिलना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष 15 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु समय पर प्राथमिक चिकित्सा न मिलने के कारण होती है। कई बार गलत चिकित्सा से व्यक्ति की जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।विदित हो कि डॉ विकास गर्ग द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य लगाया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button