पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी को चार राज्यों में मिली फतेह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव में मनाया जीत का जश्न होली दिवाली एक साथ मनी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में वोटों की गिनती व पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर सुबह से ही टीवी के सामने नजरें गड़ाए जीत का रुझान देखने में मशगूल थे जहां पांच राज्यों में हुए चुनाव मैं भाजपा ने चार राज्यों में अपनी फतेह हासिल करते हुए अपना झंडा गाड़ा जहां सबसे दिलचस्प उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ था मोदी के नेतृत्व में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बहुमत प्राप्त करते हुए सपा एवं अन्य पार्टियों का सूपड़ा ही साफ कर दिया वहींभाजपा के शुरुआती रुझान में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को एक बार फिर बहुमत मिलता हुआ स्पष्ट नजर आया शाम होते होते भाजपा की सरकार बनने का रुझान स्पष्ट हो पाएगा रुझानों को लेकर पत्थलगांव भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक में होली दिवाली जैसा माहौल निर्मित कर दिया मोदी जिंदाबाद, योगी जिंदाबाद के नारे से पूरा पत्थलगांव गुंजायमान होता रहा वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग अविरल रूप से 5 से 6 घंटे तक चौक पर आतिशबाजी की जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जश्न के दौरान रामनिवास जिंदल, अवधेश गुप्ता ,जयपाल राजपूत ,सुनील गर्ग, संजू लोहिया, अजय अग्रवाल, शुभम बंसल, महेश गुप्ता ,रीवा धीवर ,शिखर बंसल, अशोक रोहिल्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button