अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
दिनाँक 8 मार्च 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव द्वारा ‘स्थायी भविष्य के लिए वर्तमान में लैंगिक समानता आवश्यक’ थीम पर महाविद्यालयीन महिला विकास समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय डॉ. शकुंतला निकुंज, सिविल अस्पताल पत्थलगांव को आमंत्रित किया गया।

परंपरानुसार सरस्वती पूजन पश्चात मंचस्थ अतिथियों- प्राचार्य प्रो. डी. के. अम्ब्रेला,डॉ. एस. के. टोप्पो, प्रो. टी.आर. पाटले, डॉ. आर.के. कुर्रे, प्रो. दीप्ती मिंज,श्रीमती नवीना यादव, सुश्री अनुरिमा लकड़ा, सुश्री गीतांजलि प्रधान,सुश्री सुनीता पटेल का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने स्वागत उदबोधन में मुख्य अतिथि का संक्षिप्त परिचय देते हुए उनके व्यक्तित्व व उपलब्धियों की सराहना की व सभी छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही। मुख्य अतिथि महोदया डॉ. निकुंज ने लैंगिक असमानता को कम करने, छात्राओं को हर परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास व हौसला बनाये रखने का संदेश दिया क्योंकि महिला आगे बढ़ेगी तो समाज और देश भी आगे बढ़ेगा। महिला विकास समिति प्रभारी व कार्यक्रम संचालिका प्रो. अनुपमा प्रधान ने महिला दिवस के इतिहास और महिलाओं की सामाजिक स्थिति के बारे में चर्चा की। डॉ. टोप्पो,प्रो.पाटले व डॉ. कुर्रे ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी , उनकी उपलब्धियों व लैंगिक समानता के बारे में जानकारी दी। एनएसएस स्वयंसेविका यमुना नाग ने महिला दिवस के बारे में बताया। सुश्री अनुरिमा खुशबू खलखो द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष योगदान व सक्रिय भागीदारी रही।