ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण विषय पर जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण विषय पर जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय जशपुर के डॉक्टर अबरार खान (साइकोलॉजिस्ट) , श्रीमती पुष्पा सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट ),एवं श्रीमती प्रिया सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता ) उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर डीके अंब्रेला की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अबरार खान ने छात्र छात्राओं को तंबाकू एवं अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा वर्तमान युवा पीढ़ी को इन नशीली पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए कहा गया |

व्याख्यान की अगली कड़ी में श्रीमती पुष्पा सिंह( ऑडियोलॉजिस्ट) ने श्रवण बाध्यता के कारण एवं इनके निदान कैसे किया जाए विषय पर छात्र-छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अधिक से अधिक संख्या में रही । संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर डी .के . अंब्रेला अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र छात्राओं को तंबाकू से निर्मित पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा ईश्वर द्वारा प्रदत बहुमूल्य मानव जीवन के महत्व को रेखांकित करते हुए समस्त छात्र छात्राओं को अपना समय आदर्श व्यक्तित्व निर्माण एवं समाज सेवा के लिए समर्पित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.के. टोप्पो, नेक प्रभारी डॉ. आर .के .कुर्रे ,सुश्री अनुपमा प्रधान (सहायक प्राध्यापक ), श्री एस.के.मारकंडे (सहायक प्राध्यापक ) एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर टी . आर. पाटले द्वारा किया गया |कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री जे. के.भगत (सहायक प्राध्यापक )द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button