विश्वविद्यालयीन प्रावीण्य सूची में तुलसी पैंकरा को मिला नौवा रेंक

मुकेश अग्रवाल

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त जशपुर जिले का एक मात्र शासकीय महाविद्यालय है जहाँ अध्ययन के लिए दूरस्थ क्षेत्र से विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं,और एम ए एम कॉम की पढ़ाई करते हैं।इसी कड़ी में तुलसी पैंकरा एम ए समाजशास्त्र की फोर्थ सेमेस्टर में नियमित विद्यार्थी के रूप में महाविद्यालय में प्रवेश लिया था जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में नौंवा स्थान प्राप्त हुआ है

।तुलसी पैंकरा प्रारम्भ से ही होनहार व संघर्षशील विद्यार्थी रहा है उसी का परिणाम है कि आज उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में नौंवा रैंक प्राप्त हुआ है। तुलसी पैंकरा के इस उपलब्धि से न केवल उसका परिवार बल्कि महाविद्यालय व जशपुर जिला भी गौरवान्वित हुवा है ।तुलसी पैंकरा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एस के टोप्पो ,स्वर्गीय डॉ एल के पैंकरा के कुशल मार्गदर्शन व महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों से निरंतर मिली प्रेरणाओ को दिया है।महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए तुलसी पैंकरा को प्राचार्य प्रो डी के अम्ब्रेला ,प्राध्यापकगण व महाविद्यालयिन कर्मचारियों ने शुभकामना व बधाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button