नव पदस्थ एसडीओपी के निर्देशन में पत्थलगांव पुलिस ने दुर्गा मंदिर से दान पेटी चोरी मामले का आरोपी को किया गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रयागराज अग्रवाल निवासी पत्थलगांव के द्वारा | दिनांक 01.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.02.2022 के रात्रि किसी अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर में घुसकर जाली तोडकर अंदर घुसकर मंदिर अंदर रखा दान पेटी का ताला लोड़कर उसमें रखे दान पैसा करीबन 25,000 / – रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में 70/2022 धारा 457,380 भादवि ० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मयंक तिवारी के निर्देशन में विवेचना दौरान आज मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम

बुढाडांड़ बरपारा का समीर टोप्पो मेला में बिना काम किये पैसे लेकर खर्चा कर रहा था कि सूचना पर ग्राम बुढ़ाडांड बरपारा जाकर समीर टोप्पो का पता तलाश करने पर अपने गांव में मिला जिसे पूछताछ हेतु थाना लाया गया , थाना में पूछताछ करने पर दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में चोरी करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का हथौड़ा , पहने जैकेट एवं 2000 / – रूपये नगदी रकम को पेश करने पर जप्त किया गया है । आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित विशेष टीम , निरी ० ओम प्रकाश ध्रुव ,निरी . एन ० एल ० राठिया , उप निरी , ललित सिंह नेगी , प्र ० आर ० प्रेम प्रकाश कुर्रे , आर . कं भवानी लाल कहरा , आर प्रमोद जोल्ह , आर कमलेश्वर पैंकरा की विशेष भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button