पत्थलगांव के सब्जी मंडी में लगी आग, सब्जी दुकान में रखें हजारों रुपये की सब्जी जलकर हुआ राख

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर स्थित सब्जी मंडी में रखें एक सब्जी की दुकान में आग लग गई. जिससे दुकान में रखें सब्जी व कैरेट जलकर राख हो गई. दुकान में हजारों रुपये की सब्जी थी जो धु धुकर जलकर राख हो गया । घटना शनिवार की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. आगलगी की इस घटना में दुकान को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरे दुकान को जलाकर राख कर दिया । वही सब्जी का कैरेट व त्रिपाल भी जलकर राख हो गया। ये घटना कैसे हुई पता नही चल पाया है । आपको बता दें कि सब्जी विक्रेता अपना सब्जी बेचकर बचे सब्जी को रखकर चले गए है । इसी बीच किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा सब्जी दुकान में आग लगा दिया है । जिससे सब्जी जलकर राख हो गया है । हालांकि ये सब्जी दुकान किसका है ये अभी तक स्पष्ठ नही हो पाया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button