पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा कांसाबेल, दोकड़ा, कोतबा एवं पुलिस चेक पोस्ट लावाकेरा का किया आकस्मिक

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना कांसाबेल, चौकी दोकड़ा, कोतबा एवं पुलिस चेक पोस्ट लवाकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित प्रभारी को थाना/चौकी का साफ-सफाई दुरूस्त रखने एवं खामियों को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये। जप्ती माल का रख-रखाव एवं उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी का लंबित अपराध, मर्ग की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु कहा गया, साथ ही एक्सीडेंट के मामले में जप्ती माल का निराकरण हेतु कहा गया।

तत्पश्चात् पुलिस चेक पोस्ट लावाकेरा के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित संबंधित ठेकेदार एवं थाना प्रभारी तपकरा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button