जोराडोल में रोजगार सहायक के घर से लाखों की जेवरात उड़ा ले गए चोर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोराडोल में बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने रोजगार सहायक के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर दी । जिसके बाद इसकी पत्थलगांव पुलिस को दी गई । सूचना पाकर टीआई एनएल राठिया ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले जांच की । बाद में जशपुर से डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पहुंचकर मामले की जांच की । मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोराडोल निवासी योगेश कुमार नायक ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि जोराडोल स्थित मांझापारा में उनकी बहन चंद्रवत्ती बंजारा, बहनोई नरेश कुमार नायक रहते है । वें पंचायत के रोजगार सहायक है । जहां बुधवार को बहन-बहनोई अपने इलाज के लिए कटघोड़ा गए हुए थे

। इसी बीच बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसकर कमरों में रखी अलमारी एवं पेटी का ताला तोड़कर उसमे रखें एक नग सोने का हार(गाला सेट),एक सेट सोने का कान में का, 3 नग चांदी का पायल (45 तोला), एक नग सोने की अंगूठी, बिछिया 4 सेट, 1 नग लॉकेट सोने का, 2 नग कांस का थाली, लोटा, कटोरी, तथा एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स आदि की चोरी कर ली. योगेश ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि 1 लाख की सोने-चांदी के जेवरात व कीमती बर्तन चोरी हुआ है। चोरी की जानकारी उन्हें तब हुई जब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फोन के माध्यम से दी । जिसके बाद उनके बहनोई ने बताया तो मौके पर पहुंच देखा तो घर का ताला टूटा पड़ा था वही कमरा का समान अत्र तत्र बिखरा था । इसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई । जहां मौके पहुंची पुलिस व जशपुर से डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की । घंटो तक डॉग स्क्वायड की टीम सड़क खेतों को दौड़ते रहे । लेकिन घंटो जांच के बाद कोई ठोस निष्कर्ष तक नही पहुंच पाया । बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। ज्ञात हो कि पत्थलगांव बीते दिन ही शहर से एक मंदिर में चोरों ने दानपेटी से चोरी कर किया था । ऐसे ही शहर से गांव तक चोरों के द्वारा मंदिर, बाइक, मोटरपंप समेत दर्जनों चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । लेकिन पत्थलगांव पुलिस ने एक भी चोर गिरफ्तार नही कर पाया है । जिससे पत्थलगांव पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है । लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ महुआ शराब व शराबी को पकड़ने में व्यस्त नजर आ रहा है । जिससे चोर गिरफ्त से बाहर घूम रहा है । चोर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है । अब माने तो पत्थलगांव चोरों के किए सेफ जोन बनता जा रहा है। लोगों का कहना कि अगर पुलिस सक्रियता से कार्य करते तो चोर सलाखों के पीछे होता । अब देखना यह होगा कि आखिरकार पुलिस चोर को कब तक पकड़ पाती है । या पहले की तरह ही यह घटना सिर्फ कागजो तक सिमट कर रह जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button