पत्थलगांव के जनपद में शासकीय उचित मूल्य की दुकान विक्रेताओं का epos से वितरण हेतु प्रशिक्षण हुआ सम्पन



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव । जनपद पंचायत पथलगाव के सभा कक्ष में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालको का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गया । जिसमें पत्थलगांव ब्लॉक के खाद्य निरीक्षक मो.अलाउद्दीन खान एवं epos के प्रभारी श्री अजय भारद्वाज एवं विक्रेता संघ के अध्यक्ष जाकिर खान
उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेहरा तथा विक्रेता संघ के सचिव किशोर बेहरा, कोसाध्यक्ष चितानंद यादव, समिति के संरक्षक श्री परमेशवर चौहान, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। खाद्य निरीक्षक द्वारा सभी को समय पर राशि जमा करने एवं वितरण सभी को समय पर करने के निर्देश दिए अभी मार्च 2022 एव अप्रेल का वितरण एक साथ करना है जिसमें से मार्च का चावल फ्री है अप्रेल का राशि लेना है इस माह से फिंगर प्रिंट से ही राशन वितरण करना है तथा बताया गया कि जिनका फिंगर काम नही करता है उनका अपडेट कराना है एव असहाय जो नही जा आ पाते उनका नॉमिनी बना के वितरण करना है अब
योजना कोर पीडीएस उनकी मर्जी के अनुसार अब हितग्राही अपने सुविधा के अनुसार कहि भी चावल ले सकता है
भण्डारण के लिए बताया गया कि तौल करके ही भंडारण कराया करें कहि कमी आती है तो पंचनामा तैयार कर सूचित करें sdm आफिस में आवेदन जमा करें प्राप्ति भी तुरंत करें।इस बीच विक्रेताओं द्वारा कोरोना काल में किये गए फ्री राशन वितरण के लिए भी सवाल उठाया था जिसमें जल्द ही दिलाने की बात कही गई । विक्रेता फ्री वितरण करके परेशान हैं सभी को कमीशन की राशि मिलनी चाहिए ।