पाकरगांव चौक स्थित मनोकामना शिव मंदिर में भंडारा का आयोजन

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव। पत्थलगांव के पाकरगांव चौक स्थित मनोकामना शिव मंदिर स्थल पर बुधवार को भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव मंदिर पाकरगांव समिति के द्वारा पूरी, सब्जी ,खीर बनाया गया । जिसके बाद भंडारा का प्रसाद वितरण करना शुरू किया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवक-युवतियों की भीड़ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटी थी। दोपहर से शुरू हुए भंडारा वितरण का दौर जो शाम तक जारी रहा । इस मौके पर पत्रकार हरि जयसवाल, राहुल वैष्णव, दीपाली गुप्ता, शिव जयसवाल, प्रार्थना जयसवाल, महेश अम्बस्थ, बालकृष्ण महंत, राजू महंत, उमेश महंत, कैलाश किराना, सेवाल कुजूर, जागेश्वर यादव, अभिषेक शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button