पत्थलगांव पुलिस ने किलकिला में अभिव्यक्ति ऐप के बारे में लोगों को दी जानकारी जिले में सभी मेला स्थलों पर दी जा रही अभिव्यक्ति हेल्प की जानकारी



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव । महिलाओं के सुरक्षा हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा तैयार किया गया अभिव्यक्ति ऐप के बारे में आज पत्थलगांव पुलिस के द्वारा किलकिला मंदिर में प्रांगण में टीआई एनएल राठिया के द्वारा महिला व बालिकाओं को जानकारी दी गई। साथ ही महिला व बालिकाओं को सामान्य कानून सायबर अपराध के संबंध में समझाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों के मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर एप किस प्रकार से कार्य करता है एवं इसमें क्या-क्या सुविधाएं हैं इमरजेंसी में ऐप का प्रयोग के बारे में बताया गया । टीआई एनएल राठिया ने अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कड़ी में अभिव्यक्ति ऐप के संचालन व फंक्शन सिस्टम के बारे में बताया गया कि महिलाएं थाना में बिना आये इस ऐप से शिकायत कैसे कर सकते हैं कहीं से भी अपना शिकायत कर सकते हैं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर आरक्षक लव कुमार चौहान,प्रेम कुर्रे , प्रमोद जोल्हे सहित अन्य लोग उपस्थित थे

. जिले के उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया कि अभिव्यक्ति ऐप सभी महिलाएं स्थलों पर जानकारी दी जा रही हैं जहां लोगों में इस ऐप के बारे में काफी उत्सुकता नजर आ रही है।