भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए किलकिलेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने की भोले बाबा की आराधना

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किलकिलेश्वर धाम में आज महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की जिसको लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। किलकिलेश्वर धाम में ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की यदि सच्चे मन से आराधना की जावे तो मन्नते पूरी होती हैं वही

किलकिलेश्वर धाम में मेले का भी आयोजन किया गया जहां विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के लिए मौजूद थे। पत्थलगांव किलकिला दुधेश्वर धाम में महाशिवरात्री त्योंहार धूमधाम से मनाया जा रहा है । श्रद्धालु यहां सुबह से ही कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे है । आप इस वीडीयो में देख पा रहे होंगे कि किस प्रकार श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी है । अपको बता दें कि इस मंदिर की मान्यता है कि भगवान राम जी रामवन गमन के समय यहाँ विश्राम किए थे इस वजह से इस मंदिर की ख्याति दूर दूर तक फैली है । यहां स्वयं भू शिवलिंग के प्रति लोगों को विशेष श्रद्वा है। किलकिलेश्वर महादेव का स्वयंभू शिवलिंग लाखों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। किवदंतियों के मुताबिक यहां स्थापित शिवलिंग मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम गोलाबुड़ा में हल चलाते समय ग्रामीणों को मिला था। ग्रामीणों द्वारा उसी स्थल पर शिवलिंग की पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई।शिवरात्रि के अवसर पर यहां मेला का आयोजन भी होता है। साथ ही यहां भगवान स्वयं शम्भू का यहां पर हर श्रावण मास व महाशिवरात्रि के पर्व पर आप पास सहित रायगढ़, सरगुजा और ओड़िसा आदि जगहों से भी लोग दर्शन व पूजन के लिए यहां पहुंचकर जलाभिषेक करते है और अपनी अपनी मनवांछित मानोकामना मानते है । जिस श्रद्धालुओं की मन्नतें पूर्ण हो जाती है वो पुनः मंदिर में आकर जलाभिषेक कर अन्य तरह की पूजा अर्चना करते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button