बेखौफ होकर चोर कर रहे चोरी मंदिर को भी नहीं छोड रहे चोर अम्बिकापुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर की दानपेटी तोड़ पैसे चुरा ले गए चोर, पुराने मामलों की फाइल अलमारियो कि बढ़ा रहे शोभा

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । पत्थलगांव क्षेत्र में आए दिन लगातार मोटरसाइकिल चोरियां एवं अन्य छिटपुट चोरियां बेखौफ होकर हो रही है जहां चोर पुलिस के रात्रि कालीन सुस्त गस्त का फायदा उठाते हुए चोरियों को अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस ड्यूटी के नाम पर केवल कागजों में ही मस्त नजर आ रही हैं। पत्थलगांव थाना में कई कई महीनों से मामलों की फाइलें अलमारी की शोभा बढ़ा रही हैं केवल नए मामले हैं उजागर कर अपनी पीठ थपथपा ने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। 420 के कई मामले अभी भी थाने के अलमारियों में कैद हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर नागरिकों ने काफी चिंता जाहिर की है। वही जसपुर पुलिस अधीक्षक ने कुछ महीने पहले नागरिकों से अपील करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे जिसके अच्छे परिणाम भी लोगों को देखने में मिले किंतु पुलिस अधीक्षक की इस मेहनत पर पत्थलगांव के पुलिस अधिकारी कर्मचारी पानी फेरते नजर आ रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आज की घटना से लगाया जा सकता है।

पत्थलगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक संख्या 5 स्थित अम्बिकापुर रोड माँ दुर्गा मंदिर में बीते रात अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर दान पेटी में रखें पैसा की चोरी कर ली । घटना बीते करीब 12 बजे की बताई जा रही है । शहर के बीचोबीच मंदिर से चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक बीती रात तकरीबन 12 बजे के बीच अज्ञात चोर ने मंदिर के खिड़की का ग्रिल तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश किया है। मंदिर में रखी दानपेटी पिछले 2 वर्ष से खोली नहीं गई थी। इस कारण दानपेटी में करीब 25 हजार रुपए था। चोर ने दानपेटी में रखे पैसे को चुरा लिया। ये पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । उक्त घटना की जानकारी तब हुई जब पुजारी ज्योतिषी आचार्य पंडित शिवनिवास जी ने पूजा अर्चना करने के लिए उठे तो देखा कि दानपेटी का लॉक टूटकर बिखड़ा पड़ा था। घटना की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई ।जहाँ मौके पर पहुंचकर टीआई एनएल राठिया ने छानबीन कर जांच में जुट गई है। ज्ञात हो कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना में बढ़ोतरी हुई है, स्थानीय प्रशासन के निष्क्रियता के कारण आए दिन शहर में चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे है। अब माने तो चोरो के लिए पत्थलगांव सेफ जॉन बनकर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button