पत्थलगांव सिविल अस्पताल में आज विधायक राम पुकार सिंह द्वारा दो बूंद जिंदगी की पोलियो की दवा पिलाकर किया उद्घाटन

मुकेश अग्रवाल
आज पत्थलगांव सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह द्वारा की गई जिसमें पत्थलगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, बीएमओ डॉक्टर मिंज, डॉक्टर विकास अग्रवाल, पवन वैष्णव, आनंद लकड़ा, सहित अस्पताल के सभी स्टाफ मौजूद रहे। पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाते हुए पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने कहा कि दो बूंद दवा जिंदगी की सुरक्षा की दवा है जिसे हमें सभी नागरिकों को इस पल्स पोलियो के महा अभियान में जुड़ कर अपने बच्चों के भविष्य को इस दो बूंद को पिलाकर सुरक्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button