सांसद गोमती साय ने भूपेंद्र गुप्ता के सड़क दुर्घटना में निधन पर किया शोक व्यक्त


पत्थलगांव
रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि कुनकुरी भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत कुनकुरी की पार्षद श्रीमती ज्योति गुप्ता के पति श्री भूपेंद्र गुप्ता जी की सड़क दुर्घटना में निधन की अत्यंत ही दुःखद सूचना मिली। मैं इस समाचार से दुःखी एवं निःशब्द हूं। कुनकुरी भाजपा की अपूरणीय क्षति है। भगवान श्री गुप्ता की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।
विदित हो कि सांसद श्रीमती गोमती साय इन दिनों उत्तरप्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव में मऊ जिला के घोसी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button