निर्माणाधीन मकान से टाईल्स की 25 पेटी चोरी करने वाले 03 आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव-
पत्थलगांव में लगातार चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जहां हर रात्रि कहीं ना कहीं मकानों से छोटी चोरियां हो रही है जिसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में प्रार्थी द्वारा आवेदन लेकर कर दी जाती है वही पुलिस ने इसके कारण लगातार ही मुखबिरी का जाल फैलाया था। जिसमें पुलिस को एक सफलता हाथ लगी। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2022 को प्रार्थी शैलेन्द्र साहू ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह एक पत्थलगांव के एक डॉक्टर के निर्माणाधीन मकान में फैसिंग टाईल्स लगाने का काम कर रहा है, उसी घर में टाईल्स रखा हुआ है। दिनांक 03.02.2022 को प्रार्थी सुबह आकर देखा तो फैसिंग टाईल्स रखे जगह में से 25 पेटी टाईल्स कीमती रू. 7,500 /- को बीती रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी के आरोपियों का पतासाजी हेतु निरीक्षक एन.एल.राठिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया, टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर 03 आरोपियों का पता-तलाश कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपीगण बुधराम यादव, रामजीवन तिर्की एवं जयप्रताप सिदार द्वारा उक्त टाईल्स चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया एवं उनसे चोरी किया हुआ टाईल्स को बरामद किया गया। प्रकरण में साक्ष्य पाये जाने से *आरोपीगण 1- बुधराम यादव उम्र 37 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पत्थलगांव, 2-रामजीवन तिर्की उम्र 30 वर्ष निवासी चरखापारा चौकी रैरूमा थाना धरमजयगढ़, एवं 3-जयप्रताप सिदार उम्र 50 साल निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव* को दिनांक 08.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल.राठिया, स.उ.नि. विपिन किषोर केरकेट्टा बलराम साय, आर. सुरेन्द्र निराला, आर. मरियानुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button