धान खरीदी का आज अंतिम दिन पत्थलगांव एसडीओपी विभिन्न खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव । राज्य शासन द्वारा खरीद धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का अंतिम दिन आज है। शासन द्वारा पूर्व में निर्धारित 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी तक धान खरीदी की अवधि बढ़ाई गई है । सोमवार को धान खरीदी के अंतिम दिवस होने की वजह से केंद्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो,धान खरीदी केंद्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने पत्थलगांव पुलिस एसडीओपी अलीम खान ने किलकिला, केराकछार सहित अन्य धान खरीदी केंद्रों का अचौक निरीक्षण कर पूरी
व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान धान बेचने पहुंचे किसानों से वर्तालाप के दौरान किसानों ने केंद्रों में बेझिझक एवं बगैर परेशानी के धान बेचने की बात कही। गौरतलब हो कि राज्य शासन के तरफ से धान खरीदी का समय अवधि बढ़ाया गया है जिन किसानों ने एक बार भी धान खरीदी केंद्रों में धान नहीं बेच पाया था। पूर्ण रूप से उन किसानों के लिए ही समय अवधि में बढ़ोतरी की गई है। जहां आज एसडीओपी अलीम खान के द्वारा धान खरीदी के सभी केंद्रों की भ्रमण कर अचौक निरीक्षण किया लोगों से शांति व्यवस्था बनाकर धान बेचने की समझाइश दी । इसके साथ ही धान खरीदी समिति के सदस्यों द्वारा भी आज अंतिम दिन सघन निगरानी की गई। इस दौरान नोडल अधिकारी एम विस्वास समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।