जशपुर जिले के गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं राजधानी में अपनी हुनर दिखाएंगी छिन्द कांसा की टोकरी, सुगंधित चावल, ग्रीन टी. च्यवनप्राश और एलईडी बल्ब की प्रदर्शनी लगाई जाएगी महिलाओं के हुनर को मिल रही है पहचान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुर/कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टीएक्टीविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। 03 फरवरी को रायपुर के सांईस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाएंगी।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डवाी ने बताया कि जशपुर जिले के वन विभाग, जिला कौशल विकास प्राधिकरण और एन.आर.एल.एम. के संयुक्त प्रयास से महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है। जहां महिलाएं सामग्री का प्रदर्शन रायपुर में करेंगी।

वन विभाग अंतर्गत् जशपुर विकासखण्ड के सारूडीह स्व सहायता समूह की मधु तिर्की, विमला एक्का ग्रीन टी और सी.सी.टी. उत्पादक का प्रदर्शनी लगाएंगी, सिनगी स्व सहायता समूह की शकुन्तला उरांव सेनेटाईजर, धनवन्त्री स्व सहायता समूह के शिव भगत च्यवनप्राश, वसावलेह, कौचपाक और जिला कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत् दिव्यांग विजय खलखो, सुनील कुजूर, कुनाल गुप्ता के द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए एलईडी बल्ब का प्रदर्शनी लगाएंगे।

इसी प्रकार एन.आर.एल.एम विभाग के अंतर्गत दुलदुला विकाखण्ड के सुरजमुखी स्व सहायता समूह के द्वारा काजू, कुनकुरी विकाखण्ड के मदर मेरी स्व सहायता समूह की अमिया कुजूर द्वारा सुगंधित चालव और कांसाबेल विकाखण्ड के ज्ञान गंगा स्व सहायता समूह की सुखमनी और सुदोशा बाई के द्वारा छिंद टोकरी का प्रर्दशनी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button