सहायक आयुक्त विभाग में फर्जी नियुक्ति के मामले में कलेक्टर जशपुर ने दिए जांच के आदेश गठित की टीम आज भाजयुमो ने भी इस मामले को लेकर हल्ला बोला

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव /जशपुर।सहायक आयुक्त विभाग में हुवे फर्जी नियुक्ति मामले में अब जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुवे जांच दल गठित कर दिया है। जशपुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में मामले की जाँच हेतु अपर कलेक्टर, जिला-जशपुर (छ.ग.) की अध्यक्षता में, प्रशासकीय अधिकारियों की जाँच समिति का गठन किया गया है, जिसमें आई. एस. ठाकुर, अपर कलेक्टर जिला-जशपुर, योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी अधिकारी वित्त-स्था. जिला-जशपुर, गणेशु प्रसाद घिदाडे, जिला कोषालय अधिकारी, जिला-जशपुर, जे.के. प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर शामिल हैं। जाँच-समिति प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जाँच कर तथ्यात्मक जाँच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत के साथ 15 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करेगी।

सहायक आयुक्त विभाग में 79 चतुर्थ वर्ग कर्मचरियो के भर्ती मामले में भाजयुमो ने अब ठोस कदम उठाने शुरू कर दिये हैं, इस क्रम में भाजयुमो ने जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाले अधिकारी और इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों के विरुद्ध जांच व कार्यवाही का मांग किया है। भाजयुमो ने ज्ञापन के माध्यम से एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी प्रशासन को दिया है, यदि एक सप्ताह के भीतर इस मामले पर कार्यवाही नहीं होता है तो मजबूरीवश भाजयुमो सड़कों पर उतर आंदोलन का रुख एख्तियार करेगी।

इस अवसर पर नितिन राय, अमन शर्मा,दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, विकास प्रधान,खिरोज सिंह, संभू कंसारी,बजरंग गुप्ता ,सूरज सिंह,परमानन्द सिंह,चंद्रशेखर स्वर्णकार, संदीप सोनी, दीपक गुप्ता,अमित साहू,आशुतोष राय सहित जशपुर शहर,ग्रामीण सहित मनोरा के भाजयुमो पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button