सांसद गोमती साय की पहल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद जुगेश्वर को किया व्हीलचेयर प्रदत्त जुगेश्वर व उनके परिवारजनों ने सांसद गोमती साय व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जताया आभार

मुकेश अग्रवाल/त्थलगांव ।- पत्थलगांव के ग्राम भांटामुड़ा निवासी जुगेश्वर राम यादव पिछले कई वर्षों से पैर की बीमारी से परेशान थे और अब बिल्कुल न चल पाने की स्थिति हो गई थी उन्होंने क्षेत्रीय सांसद से अपने लिए चलने हेतु व्हीलचेयर की मांग की थी जिस पर सांसद गोमती साय ने तत्काल पहल करते हुए व्हीलचेयर की व्यवस्था की और आज पत्थलगांव के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुगेश्वर राम यादव के घर पहुंचकर व्हीलचेयर प्रदत्त किया।जुगेश्वर राम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह पैर में बीमारी की वजह से परेशान है और अब चलने की स्थिति तक नही है जिस पर उन्होंने क्षेत्रीय सांसद गोमती साय जी से व्हीलचेयर की मांग की थी और आज सांसद महोदया की पहल से युवा कार्यकर्ताओ ने उन्हें व्हीलचेयर दिया है व्हीलचेयर मिलते ही जुगेश्वर व उनके परिवार जनों ने सांसद गोमती साय व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल व मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में लगातार पार्टी के कार्यो के साथ सामाजिक कार्यो में भी कार्य कर रहा है जिसमे समय समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प,आई कैम्प में सहयोग,वैक्सीनशन में सहयोग के साथ जरूरतमंद लोगों को अनेक प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है और आगे भी निरन्तर इस प्रकार का कार्य जारी रहेगा।व्हीलचेयर प्रदत्त करने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत,मंडल मंत्री सुरेश साहू व शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल से मुकेश राजपूत उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button