केराकछार में पदस्थ आर आई ताराचंद राठौर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त ग्रामीणों ने आर आई को हटाने की मांग की कहा इसे पटवारी तक का ज्ञान नही



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव के केराकछार में पदस्थ राजस्व निरीक्षक ताराचंद राठौर की मनमानी व हिटलर शाही को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर यहां से हटाने एवं फिर से प्रशिक्षण देने की मांग की आर आई ताराचंद राठौर के द्वारा किए गए जमीन सबंधी नाप जोख पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है।खरकट्टा के आवेदक प्रार्थी वेणुधर व ललित द्वारा कई बार जमीन का सीमांकन करवाया गया किंतु आर आई के द्वारा जमीन का सही नाप नहीं करते हुए ग्रामीण को जबरजस्ती परेशान करने की मनसा लेते हुए हमेशा ही परेशान किया जाता रहा जिसकी शिकायत इनके द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई जिस पर नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा ने पुनः अन्य आरआई, पटवारी से सीमांकन करवाया गया जो ताराचंद राठौर के द्वारा किए गए सीमांकन से बिल्कुल अलग पाया गया जिस पर ग्रामीणों ने भी भरोसा जताया था इससे ये समझने में आसानी होगी कि पीड़ित पक्ष को जान बूझ कर आरआई ताराचंद राठौर परेशान करता कर रहा था वही शिकायत कर्ता ने राजनीति का धौंश देने वाले आरआई ताराचंद राठौर के कार्य करने के तरीकों से त्रस्त होकर आज जिला कलेक्टर से शिकायत करते हुए फिर से प्रशिक्षण दिलाने एवं यहां से अन्यंत्र हटाते हुए कारवाही करने की बात लिखी गई है।
अब देखना यह है। कि ऐसे हिटलर शाही आर आई ताराचंद राठौर पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर रितेश अग्रवाल कब कार्यवाही करते हैं।जिससे वहाँ के ग्रामीणों को इन जैसे आर आई से कब निजात मिल संके।