खरसिया निवासी राजेश अग्रवाल निर्मम हत्या के विरोध में पत्थलगाँव अग्रवाल समाज ने पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर की हत्यारो के खिलाफ फांसी की मांग

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।-रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी ठेकेदार राजेश अग्रवाल की की गई निर्मम हत्या के विरोध में जिले के पत्थलगाँव अग्रवाल समाज ने पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर राजेश अग्रवाल की हत्या करने वाले आरोपियों को फाँसी की सजा देने की मांग की है।

पत्थलगाँव थाना प्रभारी को पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में समाज के लोगों ने लिखा कि मृतक ठेकेदार के परिजनों को न्याय तभी मिलेगा जब आरोपियों को फाँसी की सजा सुनाई जाएगी ।इसलिये आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय ताकि उन्हें सजा मिल सके।

पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपने वाले अग्रसमाज के अग्रवाल सभा अध्यक्ष ब्रम्हप्रकाश अग्रवाल,अंकित बंसल,हरिओम अग्रवाल,साकेत अग्रवाल,शिखर बंसल,वेदांत अग्रवाल,श्याम अग्रवाल,धीरज अग्रवाल,आयुष बंसल,प्रतीक अग्रवाल,शुभम बंसल,आशु अग्रवाल इत्यादि मौजूद थे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को ठेकेदार राजेश अग्रवाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी।आज उनकी हत्या के विरोध में खरसिया के व्यापारियों ने खरसिया बंद का आह्वान किया और इस आह्वान पर आज खरसिया बंद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button