सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो को लगा करोना वैक्सीन



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। — सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांवउच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग के टीम की उपस्तिथि में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चो को टीका लगाया गया। बच्चो ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगाया। किसी प्रकार की समस्या बच्चो के सामने नहीं आई। प्राचार्य पाढ़ी के द्वारा करोना वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही बच्चो को टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिससे बच्चो ने नि: संकोच टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे, डॉ,भारती पैंकरा, डॉ, दिरीया, डॉ, नायक, मोतीलाल प्रधान, मुलचंद भारद्वाज, सुनीता सुमन, बबीता रानी अजय,सरोज, मुस्कान साहू, अभय गुप्ता, सुमित साय सभी ने पूर्ण सहयोग किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,मुरारी लाल अग्रवाल व्यवस्थापक व समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के टीम ने जो अपना अमूल्य समय विद्यालय को दिया। सभी ने स्वास्थ्य विभाग के टीम को धन्यवाद दिया।