वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विश्वबंधु शर्मा के परिजनों से मिलकर ने प्रकट की शोक संवेदना, जशपुर का नायाब हीरा हमने खो दिया। रायगढ़ सांसद गोमती साय

निष्पक्ष पत्रकारिता व निःस्वार्थ समाजसेवी की कमी हमेशा खलेगी – विष्णुदेव साय ,

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।जशपुरनगर। जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी विश्वबंधु शर्मा के निधन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, रायगढ़ सांसद गोमती साय, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय, राम प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय, तुलसी कौशिक, पूर्व विधायक भरत साय, कल्याण आश्रम से शिवराम क्षत्रिय एवं भाजपा के कई नेता उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जिले के नायाब हीरा हमने खो दिया। उन्होंने स्मृतियों से कुछ बातें निकालीं और बताया कि जशपुर जिले की समस्याओं को प्रखरता और मुखरता के साथ सामने लाना विश्वबंधु की खासियत थी। उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता था जिसमें जिले के विकास पर वे हमेशा बल देते थे।प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता और निःस्वार्थ समाजसेवी की कमी पूरे जिले को हमेशा खलेगी। उन्होंने परिवार को संबल देते हुए सतत सहयोग की बात कही और उन्हें सांत्वना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button