पत्थलगांव नवपदस्थ एसडीएम ने व्यापारियों की ली बैठक

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव के नवपदस्थ एसडीएम राम सिला लाल ने बुधवार को जनपद सभा कक्ष में व्यापारियों एवं पत्रकारों की बैठक ली। इस बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत समूचे पत्थलगांव क्षेत्र को कोरोना संक्रमण से बचाव पे विस्तार से चर्चा की गई । इस दौरान एसडीएम लाल ने क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच मास्क व सेनेटाइजर का जरूर उपयोग करने की बात कही कोरोना संक्रमण के बचाब को लेकर व्यवस्था को सही करने की अपील की । एसडीएम लाल ने व्यापारियों के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने बढ़ते कोरोना के मामलो को नियंत्रण करने को लेकर व्यापारियों से दुकानों पर भीड़ भाड़ को कम करने एवं दुकान में आने वाले ग्राहकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर अंदर आने देने की बात कही साथ ही सभी को अनिवार्य रूप से मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करने की पहली जरूरत बताई

जिसमे सभी पत्रकार, व्यापारी वर्ग व हर आम व्यक्ति से अपील की गई। की आप सतर्क रहे सजग रहे हम सब मिल कर प्रयास कर समूचे क्षेत्र को कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाने में मुख्य रूप तैयार रहना होगा कोरोना से सबंधित जानकारी या अन्य बाते प्रशासन के साथ साझा करे। जिससे हम उसके अनुरूप कार्य कर पाए उन्होंने क्षेत्र से सटे जिले में बढ़ते मामले को देखते हुए सबको सतर्क रहने की अपील की । वही शहर में मास्क का उपयोग नही करने वालो पर जुर्माना काटने की बात भी कही। इस मौके पर एसडीओपी अलीम खान, नायब तहसीलदार जानकी काठले, टीआई एनएल राठिया, सीईओ आर आर पैंकरा, नगर पंचायत सीएमओ जिंतेंद्र बहादुर पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का, ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल , रामलाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अंकित बसंल , जितेन्द्र गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, रामनिवास जिंदल ,दिनेश अग्रवाल देवेश अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अभिसेख ,सुनील अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button