लोक निर्माण अभियंता पत्थलगांव की बैठक में अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी नोटिस जारी करने के दिए निर्देश एन.एच. के ठेकेदार को नोटिश जारी करने के निर्देश अवैध धान परिवहन करने वालों पर गाड़ी जब्ती कर कार्यवाही करें

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव/जशपुरनगर /कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर कोरोना के नए वेरियण्ट ऑमिक्रॉन के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंश का पालन करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चेकपोस्ट पर बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना जांच करें और पॉजिटीव आने वाले मरीजों को होम क्वारंटाइन में रखें। गंभीर मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटीव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग भी गंभीरता से करें ताकि संक्रमण न फैलने पाए। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट, एटीजन टेस्ट, ट्रूनॉट टेस्ट के दिए गए लक्ष्य को शत् प्रतिशत् पूर्ण करने के लिए कहा है।

एन.एच.के निर्माण कार्य की समीक्षा कर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को नोटिश जारी करने एवं कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। जिले में 15 से 18 वर्ष के आयु वाले बच्चों का टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूलों में कैम्प लगाने के लिए भी कहा है। और सभी बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने मनरेगा के तहत् जिन गौठानों में बकरी शेड, मुर्गी शेड नहीं बनाया गया है वहां स्वीकृति करा करके शीघ्र शेड बनाने के लिए कहा है। साथ ही समूह की महिलाओं को गोठानों में आजीविका का कार्य करने के लिए आवश्यकतानुसार गोठानों में शेड निर्माण के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगरीय निकाय और जनपद सीईओ से गोठानो में बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट खाद एवं गोबर खरीदी की भी जानकारी ली। साथ ही सोसायटी के माध्यम से खाद विक्रय करवाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कृषि अधिकारी, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य अधिकारी को किसानों का केसीसी बनाकर योजनाओं से लाभांवित करने के लिए कहा है। समीक्षा के दौरान पत्थलगांव के लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करी और नोटिश जारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़े। इसका विशेष ध्यान रखें। क्रेडा विभाग और पीएचई विभाग को जल जीवन मिशन के तहत् दिए गए लक्ष्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं अन्यथा कड़ी कार्यवाही की हिदायत दी है।
नगरीय निकाय के अधिकारियों को कुनकुरी और पत्थलगांव में धनवंतरी योजना के तहत लोगांे के लिए सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि जिन विकासखंडों में आंगनबाड़ी के लिए भवन नहीं है उन ग्राम पंचायतांे के लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजें। साथ ही बैठक में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अवैध धान परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है और वाहनों की जब्ती कर बिना समक्ष अधिकारी की अनुमति के नहीं छोड़ने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button