श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्याम भक्त जी जान से जुटे श्याम मंदिर का आकर्षण पूरे जिले में अद्भुत होगा बागा का निर्माण करने राजस्थान से पहुंचे आचार्य

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में बन रहे श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्याम भक्त दिन रात जी जान से तैयारियों में जुटे हुए हैं जहां श्याम मंदिर पत्थलगांव ही नहीं वरन पूरे जिले के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। श्याम मंदिर की साज-सज्जा व कारीगरी को देखने दूर-दूर से लोगों का मजमा लगेगा।

यहा बन रहे भव्य श्याम मंदिर मे बाबा के शीश को स्थापित करने से पूर्व शरीर का बागा निर्माण करने के लिए आज राजस्थान से आचार्य मोहनदास महाराज एवं जितेन्द्र सिंग चौहान का आगमन हुआ,उनके साथ जयपुर के मनोज अग्रवाल एवं संबलपुर के मिंटू अग्रवाल भी यहा पहुंचे है। सुबह उनका स्वागत प्रतिष्ठीत समाजसेवी एवं ठेकेदार अशोक अग्रवाल के घर पर हुआ,जहा सभी श्रद्धेय आचार्यो ने एक साथ बैठकर स्वलपाहार ग्रहण किया। उनके साथ श्याम सेवा समिती के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी मौजुद थे

। दरअसल आगामी 22 जनवरी को यहा सत्यनारायण मंदिर परिसर मे बने भव्य श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसके लिए समिती जोर शोर से तैयारियों मे लगी हुयी है,श्याम सेवा समिती के निशान यात्रा प्रभारी अंकुर गोयल ने बताया कि 15 से 22 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चलने वाले धार्मिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न कराये जायेंगे,उन्होने बताया कि 21 जनवरी का दिन प्राण प्रतिष्ठा का खास अवसर है,इस दिन प्रातः 11 बजे नवनिर्मित श्याम मंदिर परिसर से लगभग दो हजार श्रद्धालु एक साथ बाबा का निशान यात्रा निकालेंगे,जिसमे

महिला,पुरूष,युवक-युवती हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होने बताया कि निशान यात्रा का श्याम दरबार मे विशेष महत्व माना गया है,इसमे लोगो की मन्नतें पूरी होती है,उन्होने जानकारी साझा करते हुये बताया कि राजस्थान मे खाटुश्याम के दरबार पहुंचने से पहले श्रद्धालु रिंगस नामक स्थान से दरबार तक 17 किलोमीटर पैदल निशान यात्रा निकालते है,निशान यात्रा के साथ लोगो की मन्नतें भी साथ चलती है। उनका कहना था कि निशान यात्रा का ध्वज उठाने से पूर्व श्रद्धालु ध्वज मे अपनी मन्नतो की गांठ मारते है,जिसे लेजाकर बाबा के दरबार मे निशान के तौर पर ध्वज समर्पित कर दिया जाता है।।
रथ मे सवार होकर बाबा की निकलेगी सवारी-ः21 जनवरी को निशान यात्रा शहर के प्रमुख तीनो मार्गो का भ्रमण करेगी,इस यात्रा की अगुवाई रथ पर सवार स्वयं पालनहार बाबा श्याम करेंगे। उनके साथ रथ मे झुनझुन की रानी सती दादी एवं सालासार के बालाजी महाराज भी सवार रहेंगे। बेहद आकर्षक साज सज्जा के साथ रथ पर सवार तीनो दई देवता नगर भ्रमण कर वापस श्याम मंदिर पहुंचेगे। निशान यात्रा के प्रभारी अंकुर गोयल ने बताया कि ध्वज उठाने के लिए लुडेग,कोतबा, कांसाबेल, कुनकुरी, जशपुर,लैलूूंगा,प्रतापगढ,सीतापुर,अंबिकापुर,सूरजपूर तक से श्रद्धालु यहा पहुंच रहे है। 21 जनवरी को निशान यात्रा की सफलता के लिए समिती की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।।
यादगार रहेगा प्राण प्रतिष्ठा का समारोह-ःश्याम सेवा समिती की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को यादगार बनाने मे कोई कसर नही छोडी जा रही है,समिती के सचिव प्रवीण गर्ग,सहसचिव मधुसुदन गोयल,कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल सहकोषाध्यक्ष डॉ आशीष अग्रवाल ने बताया कि लगातार सात दिनो तक प्राण प्रतिष्ठा के चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमो को भव्य रूप देने के लिए समिती के सुनिल अग्रवाल,नरेश अग्रवाल पप्पल गोयल सहित सभी सदस्यों ने दिन रात कोशिश की है,उनका कहना था कि आयोजन के सात दिनो को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि आस-पास क्षेत्र के लोगो की हमेंशा से चाहत रही थी कि नगर मे श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो,इस अवसर को श्रद्धालुओ की मंशा अनुरूप यादगार बनाया जायेगा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button