छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा पत्थलगांव विधानसभा को दी गई सौगात के लिए पत्थलगांव विधायक गोमती साय , विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा पत्थलगांव विधानसभा को दी गई सौगात के लिए पत्थलगांव विधायक गोमती साय , विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किय
पत्थलगांव
कल छत्तीसगढ़ शासन के बेहद सरल स्वभाव के धनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किलकिला धाम आगमन पर पत्थलगांव विधानसभा के लिए नगर पालिका, हाईटेक बस स्टैंड, सड़कों का उद्धार ,ऑडिटोरियम, शहर की तीनों सड़कों को गौरव पथ ,किलकिला को सौंदर्य करण के समस्त कार्य सहित अन्य दी गई बड़ी सौगातो के लिए पत्थलगांव विधायक गोमती साय पत्थलगांव विधानसभा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है ।मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगातों से पत्थलगांव विधानसभा का विकास को गति और नया आयाम मिलेगा।
पत्थर गांव विधायक गोमती साय द्वारा छत्तीसगढ़ की मुखिया को विधानसभा के लिए दिए गए सौगातो व विकास के पिटारे के लिए धन्यवाद दिया है।
जशपुर जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिल खोलकर विकास के लिए पिटारा खोला है।




