दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में किया गया सामूहिक रुद्राभिषेक

दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में किया गया सामूहिक रुद्राभिषे
पत्थलगांव
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया रुद्राभिषेक में आवासीय कॉलोनी में खुशी की लहर व भक्ति की बयार बह रही है जहां आज सात जोड़ो द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया ।सुबह से ही भगवान शिव के जयकारों से मंदिर स्थल गूंजायमान होता रहा ।आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि हमारे कॉलोनी में सुख ,शांति व खुशहाली के लिए हर वर्ष सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाता है इस वर्ष भी हम लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया गया ।रुद्राभिषेक के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा और रुद्राभिषेक को सफल बनाने के लिए मयंक गुप्ता ,खिती भूषण ,पप्पू यादव ,सुभाष जायसवाल ,आशीष साहू, संजीव चटर्जी, मनीष पंडासहित सभी कॉलोनी निवासी अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Related Articles
Back to top button