झमाझम बारिश से पूरा शहर हुआ त्तर बतर पानी के झमाझम बारिश के बीच बिजली की आंख मिचोली करोड़ों रुपए की नाली के बाहर बह रहा बारिश का पानीबारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगाव में रविवार से हो रही जमकर झमाझम बारिश से पूरा शहर त्तर बतर हो चुका है जहां बारिश अपनी अविरल गति से पूरे शहर को तरबतर करते हुए खेत लाबा-लब भर चुके हैं वही बारिश की वजह से जनजीवन की गति में विराम ला दिया गया है

।वही लगातार हो रही बारिश से वार्ड क्रमांक 10 के पास एक बड़ा वृक्ष जड़ सहित धारासायी होकर गिर गया है वही बारिश से खेत लबालब भर चुके हैं किसानों के चेहरों पर खुशियों की स्पष्ट झलक देखी जा सकती है

पत्थलगांव में कुछ सालों पहले बनाई गई करोड़ों रुपए की नाली अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर है जहां बारिश का पानी नाली को छोड़ उसके बगल से बह रहा है नाली की गुणवत्ता हीन कार्य व कमिशन की भेंट चढ़ी नाली नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है कुल मिलाकर बारिश में सड़कों पर बिरानी छायी है स्कूलों में भी बच्चों के उपस्थिति में काफी कमी ला दी है ।पत्थलगांव शहर की बिजली में कई कई घंटे तक आंख मिचोली कर नागरिकों के लिए सर दर्द साबित हो रहा है जहां बिजली के कारण नागरिकों को दो चार होना पड़ रहा है वह बिजली विभाग की बारिश पूर्व की गई मेंटेनेंस की पोल खोल रहा है।

Back to top button