विधानसभा स्तरीय भाजपा व्यापारिक सम्मेलन पत्थलगांव अग्रसेन भवन में संपन्न विधायक गोमती साय ने व्यापारी प्रकोष्ठ ,आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ली बैठक

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में आज अग्रसेन भवन के हाल में विधानसभा स्तरीय भाजपा व्यापारिक सम्मेलन के व्यापारी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ की व्यापारियों की बैठक ली गई बैठक में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के मुख्य आतिथ्य एवं सुनील अग्रवाल जिला भाजपा उपाध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अनिल मित्तल मंडल अध्यक्ष, शंकर गुप्ता, रामावतार अग्रवाल, हरनाम सिंह, भीमसेन गोयल,मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया

Related Articles

।गोमती साय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए व्यापारियों से मोदी सरकार के लिए वोट मांगा गया। गोमती साय ने कहा कि व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था की रीड होता है मोदी द्वारा आप लोगों के सहयोग से ही भारत की अर्थव्यवस्था को दसवीं नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। गोमती साय ने अपने चुनाव लड़ने के बारे में बताया कि मेरे द्वारा चुनाव का फीडबैक व्यापारियों से ही दुकानों में बैठकर लिया जाता था क्योंकि व्यापारी ही सही फीडबैक दे सकता है जहां व्यापारी के पास हर वर्ग के लोग हर क्षेत्र के लोग टकराते हैं।व्यापारियों के हित के लिए केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा व्यापारिक हित के लिए कई योजनाएं लागू की है जिसका व्यापारियों को सीधा लाभ मिल रहा है उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि अबकी बार भी मोदी सरकार को वोट देकर मोदी के हाथ को मजबूत करना है ।हमें आबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पार करने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग महत्वपूर्ण है इसके बगैर हम 400 की कल्पना को साकार नहीं कर सकते गोमती साय ने शायराना अंदाज में कहा कि

मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को जिंदगी में मिलता नहीं कुछ,
लड़ने वालों के कदमों में सारा जहां होता है

हम व्यापारियों की हितों के लिए हमेशा तत्पर हैं। बैठक में भीमसेन गोयल,सत्तू अग्रवाल, अंकुर ड्रेसेस,जग्गीअग्रवाल ,मदन गुप्ता ,प्रवीण अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल ,संजू लोहिया ,मधुसूदन गोयल, प्रवीन बंसल ,नरेश यादव विनोद साहू ,असीम गुप्ता , दिनेश मधुवन,देवेश, अग्रवाल,मौसम अग्रवाल, अंकित बंसल, हरजीत भाटिया हरनाम सिंह,शरण भाटिया, अर्जुन अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, रामनिवास जिंदल,संजय शर्मा, सुशील बालाजी,रमेशटेटे,राजू टायर, अवधेश गुप्ता,अंकित बंसल,अमर महतो, अनिल अग्रवाल,बिरमा सेठ, अरूण कपड़ा, महावीर भगवती,पप्पल गोयल,सुनील गर्ग राम शर्मा,सावन सोना,नरेश झलक, राजू लाटरी,मदन गुप्ता, विकास रामलाल, राम चरण अग्रवाल,सिम्हर होटल,सहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button