आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नवमी दसवीं 11वीं 12वीं के प्रवेश में प्राचार्य की हिटलर शाही आदेश पालक परेशान

पत्थलगांव–/ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी / हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अन्य विकास खंड की तरह विकासखंड पत्थलगांव में भी संचालित है विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत संचालित अंग्रेजी/ हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश जारी है हिंदी माध्यम में आश्रित विद्यालयों के छात्र छात्राओं से कक्षा नौवीं दसवीं 11वीं एवं 12 वी के प्रवेश में प्राचार्य द्वारा प्रवेश परीक्षा लिया जाने हेतु फार्म भरवाया जा रहा है प्रवेश हेतु परीक्षा लिया जावेगा परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रवेश दिया जाएगा जिससे नवी एवं सभी कक्षा के बच्चे अभिभावक पालक दहशत में है इस कार्य को हिंदी माध्यम में पदस्थ व्यायाम निदेशक(PTI) द्वारा स्वेच्छाचारी ताशे अहम भूमिका निभाते हुए किया जा रहा है इसी जिले एवं विकास खंड के अन्य स्कूल से बच्चे के प्रवेश हेतु आने पर व्यायाम निदेशक के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय से स्थानांतरण सर्टिफिकेट में प्रति हस्ताक्षर करवाने हेतु अभिभावकों को बाध्य किया जा रहा है जिससे अभिभावक उनके व्यवहार एवं अनावश्यक इस विद्यालय में दखल से परेशान हैं|
इस विद्यालय की अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य को अंग्रेजी का अनुभव ना होने पर भी अपनी स्वेच्छाचारीता चलाने हेतु चलाने हेतु व्यायाम निदेशक(PTI) द्वारा जुगाड़ तंत्र के माध्यम से प्राचार्य बनवाया गया है ताकि पृष्ठभूमि में रहकर अपना चला सके इन दोनों की स्वेच्छाचारिता से इस स्कूल के शिक्षा गुणवत्ता एवं के शिक्षा गुणवत्ता एवं शाला के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है अभी तक हिंदी माध्यम में एक भी प्रवेश छात्र छात्राओं को नहीं दिया गया है गरीब से गरीब आदिवासी बाहुल्य के छात्र-छात्राएं हिंदी माध्यम के प्रवेश से वंचित हैं पाठ्यपुस्तक भी अभी तक वितरण नहीं किया गया है स्थानीय बच्चे इनके व्यवहार से अन्यत्र पढ़ने जाने को मजबूर हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button