अब कम होगी बिजली समस्या: विधायक की पहल से दर्जन भर नया ट्रांसफार्मर लगने से अब अच्छा वोल्टेज मिलेगा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। पत्थलगांव विधानसभा के दर्जनों ग्राम समेत शहरी क्षेत्र में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह की अनुशंसा से नए ट्रांसफार्मर लगाए गए है।विदित हो कि बीते दिनों भीषण गर्मी में होने वाली बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुवे नगरवासी एवं ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली संकट से अवगत कराया था जिसे विधायक ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए थे। विधायक की अनुशंसा से काडरों फिटिंगपारा, लुदबूदी पारा, सराईटोला, मुड़ाबहला कर्राजोर, बगईझरिया ऊतियालपारा, छातासरई घोटोमुड़ा,मुर्गी बाजार एवं कोयला फेक्ट्री गली पत्थलगांव, पेमला हर्राबहार में नए ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों में हर्ष है।कुकुरगाव पूर्व सरपंच सोनसाय तिर्की,खीरोधर यादव, बीडीसी आशीष कुजूर,वीरेंद्र एक्का समेत अन्य पंचायत के ग्रामीणों ने गत दिनों वोल्टेज की समस्या को लेकर विधायक से मांग की थी।विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि जनता की समस्या को हल करना मेरी पहली प्राथमिकता है।गांव के बच्चे अच्छी रोशनी में पढ़े ओर आगे बढ़ें। नए ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को राहत एवं शहरी क्षेत्र को भी कटौती से राहत मिलेगी विधायक श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण के लिए आज के समय में पानी,सड़क,बिजली महत्वपूर्ण है किसान को समय पर बिजली मिलेगी तो फसल का उत्पादन अच्छा होकर अच्छी आमदनी होगी।

महेशपुर ,कोतबा,सुरेशपुर ,दोकडा में नए सब स्टेशन की स्वीकृति

क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी विधायक की पहल से मुख्यमंत्री बघेल ने पत्थलगांव क्षेत्र में चार नए पावर सब स्टेशन महेशपुर ,कोतबा,सुरेशपुर ,दोकडा की स्वीकृति दी हैं। कुछ ही दिनों के अंदर चारों पीएसएस से बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी। वही जिप सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोकप्रिय कांग्रेस की सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं विधायक जी की पहल से पत्थलगांव क्षेत्र में दर्जनों नए ट्रांसफार्मर एवं चारो नए पीएसएस से आपूर्ति होने पर निश्चित रूप से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इस सम्बंध में विद्युत कार्यपालन अभियंता राम कुमार चौहान ने बताया कि चार नए पावर सब स्टेशन के बनने एवं इन नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में भविष्य में बिजली का लोड बढ़ने पर भी दिक्कत नहीं होगी। एई लुकमान खान ने कहा कि चारो नए पीएसएस की स्वीकृति मिलने से विभाग और उपभोक्ताओं को कई तरह के फायदे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button