*ग्राम पंचायत जोकारी सरपंच का निलंबन आदेश पर हाई कोर्ट का स्टे* *अधिवक्ता मनोज चौहान ने की पैरवी*

मुकेश अग्रवाल
जशपुर — कुनकुरी के ग्राम पंचायत जोकारी सरपंच श्रीमती सुमित्रा भगत को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है इनके निलंबन पर कोर्ट ने रोक लगा दी है गौरतलब है कि सरपंच पर पंचायत के उपसरपंच व पंचों ने मिलकर आर सी सी पुलिया निर्माण में गबन का आरोप लगाया था जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था और सरपंच से पूछा था कि पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत क्यों ना आप को पद से पृथक कर दिया जाए , उसके बाद दिनांक 27/04/2022 को निलंबित कर दिया गया था, उक्त आदेश को सरपंच के द्वारा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज चौहान के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती दी थी जिस पर आज प्रारंभिक सुनवाई हुई माननीय उच्च न्यायालय ने याचिका से सहमत होकर सरपंच के निलंबन आदेश पर स्थगन आदेश पारित कर दिया है उक्त जानकारी सरपंच के अधिवक्ता मनोज चौहान के द्वारा मोबाइल फोन से दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button