ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय के रासेयो स्वयं सेवक कु यमुना नाग को मिला विश्वविद्यालय स्तरीय उत्कृष्ट स्वयं सेवक का सम्मान।

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव रासेयो इकाई अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए जानी जाती है।कार्यक्रम अधिकारी प्रो टी आर पाटले के निर्देशन में स्वयं सेवक रासेयो के कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर संपन्न करते रहें हैं।कोविड काल मे जरूरतमंदो को मास्क उपलब्ध कराना, सेनेटाइजर वितरण , राशन सामग्री वितरण,कोविड नियमो का पालन कराना, यातायात नियमो का पालन कराना, ब्लड डोनेट करना,हाथ धुलाई , बच्चों का मोहल्ला क्लॉस ,कोविड टीकाकरण जागरूकता जैसे मत्वपूर्ण कार्यक्रम इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा लगातार किया जाता रहा है।विश्वविद्यालय द्वारा दिनाँक

Related Articles

17/02/2022 को उत्कृष्ट स्वयं सेवकों का सम्मान समारोह विश्वविद्यालय के प्रशासकीय भवन में आयोजित किया गया जिसमें हमारी इकाई के स्वयं सेवक कु यमुना नाग को उत्कृष्ट स्वयं सेवक के रूप में प्रसस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ समरेंद्र सिंह व कुलपति प्रो अशोक सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कु यमुना नाग के इस उपलब्धि से महाविद्यालय गौरवान्वित हुवा है वही यमुना नाग ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने कार्यक्रम अधिकारी को दिया है।महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्राचार्य प्रो अम्ब्रेला सर ,कार्यक्रम अधिकारी व समस्त प्राध्यापक गण उन्हें शुभकामना व बधाई प्रेषित किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button