5G अपडेट” के नाम पर देशभर में साइबर डाका!  APK लिंक क्लिक करते ही उड़ जाते थे बैंक खाते… झारखंड से पकड़ा गया हाईटेक ठग गिरोह!  सरगुजा साइबर रेंज थाना की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई  देवघर (झारखंड) से 06 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार  हर दिन 2500 लोगों को भेजते थे फर्जी APK लिंक  मोबाइल हैक कर OTP, SMS और बैंक डिटेल्स उड़ाते थे आरोपी

 मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव निवासी उमेश खुटे के साथ 5 लाख 53 हजार 900 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में सरगुजा साइबर रेंज थाना ने बड़ी सफलता हासिल की है। ठगों ने “5G SIM अपडेट” और सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का पूरा कंट्रोल अपने कब्जे में ले लिया था।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी PM Dot Awas Yojana.apk, PM Kisan Yojana.apk, RTO Challan.apk, Parivahan.apk जैसे नामों से लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता, उसके मोबाइल की सारी जानकारी ठगों तक पहुंच जाती थी। OTP, SMS और बैंक डिटेल्स देखकर खाते खाली कर दिए जाते थे।

 ई-सिम बनाकर उड़ाते थे पैसा

साइबर अपराधियों का तरीका बेहद खतरनाक था। पहले मोबाइल हैक करते, फिर उसी नंबर का E-SIM अपने मोबाइल में एक्टिव कर लेते। इसके बाद UPI और नेट बैंकिंग के जरिए लाखों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर एटीएम से कैश निकाल लेते थे।

पूरे भारत में फैला था जाल

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे प्रतिदिन लगभग 2500 लोगों को APK लिंक भेजते थे। इसके लिए कई एजेंट रखे गए थे, जो लाखों लोगों तक फर्जी लिंक पहुंचा चुके हैं। पुलिस को आशंका है कि देशभर में हजारों लोग इस गिरोह का शिकार हुए हैं।

पहले भी कर चुके करोड़ों की ठगी

इसी गिरोह के तार जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुई 29 लाख 15 हजार रुपये की साइबर ठगी से भी जुड़े मिले हैं। उस मामले में बैंक गार्ड तक शामिल निकला था, जिसने मदद के बहाने ग्राहक के मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करा दी थी।

👮 IG दीपक कुमार झा के निर्देश पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने तत्काल साइबर रेंज थाना को जांच सौंपी। नगर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी श्री राहुल बंसल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम देवघर रवाना हुई और घेराबंदी कर 06 आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

संतोष कुमार दास

पप्पू महरा

प्रयाग दास

राजकुमार मंडल

आर्यन कुमार

नित्यानंद

📱 जप्त सामग्री

✔️ 10 मोबाइल

✔️ पासबुक

✔️ चेकबुक

✔️ ₹51,000 नगद

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अश्वनी सिंह, निरीक्षक कलीम खान सहित साइबर रेंज थाना की टीम की भूमिका बेहद अहम रहा

अनजान लिंक, APK फाइल या “5G SIM अपडेट” के नाम पर आने वाले मैसेज पर क्लिक करना आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक को तुरंत डिलीट करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button