जिला अधिवक्ता संघ भवन के जीर्णोद्धार एवं नवीन भवन निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा प्रदत्त मद से जिला अधिवक्ता संघ भवन के सभागार के जीर्णोद्धार एवं प्रथम तल पर नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय एवं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू जी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साय जी, सचिव श्री सत्यप्रकाश तिवारी जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कृष्ण कुमार राय जी, श्री नरेश नन्दे जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत जी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता संघ भवन का जीर्णोद्धार एवं नवीन निर्माण कार्य अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे अधिवक्ताओं को अपने व्यावसायिक एवं संगठनात्मक कार्यों के संचालन में अधिक सुविधा मिलेगी तथा न्यायिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण होगा।

 

जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से जिले में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। नवीन भवन निर्माण से जिला अधिवक्ता संघ को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन उपलब्ध होगा, जिससे न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

 

भूमिपूजन के साथ ही निर्माण कार्य के शीघ्र प्रारंभ होने की अपेक्षा व्यक्त की गई तथा इसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button