रील मेकिंग व सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान जशपुर पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह की पहल

रील मेकिंग व सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मा
पत्थलगांव/जशपुर
जशपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस कार्यालय जशपुर में सम्मानित किया गया। एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने विजेताओं को नगद पुरस्कार, हेलमेट, प्रमाण-पत्र एवं 3 लीटर पेट्रोल प्रदान किया।
रील मेकिंग प्रतियोगिता में श्रीमती श्रीदेवी सोनी ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय एवं किशन कुमार चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बेस्ट सेल्फी प्रतियोगिता में नारायण कुमार वैष्णव (पुलिस परिवार, पत्थलगांव) विजेता रहे।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने के लिए जशपुर पुलिस लगातार नवाचारपूर्ण जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।




