“12 साल बेमिसाल” अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न कांसाबेल में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विधायक गोमती साय ने संगठन मजबूती और जनसेवा पर दिया जोर

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

कांसाबेल।

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय आज कांसाबेल भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला बैठक में शामिल हुईं। “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखें।

कार्यशाला में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति देने तथा जनसेवा के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

इस अवसर पर रायमुनी भगत, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, सालिक साय, सुरेंद्र बेसरा, रोहित साय, सुनील गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button