करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का काला साम्राज्य ध्वस्त, नोट गिनने की मशीन समेत भारी कैश जब्त सट्टे की काली कमाई को व्हाइट करने वाले गिरोह पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सबसे बड़ा वार IPL सट्टेबाजी से हवाला तक… रायगढ़ पुलिस ने खोली करोड़ों के नेटवर्क की पूरी कुंडली सट्टा किंग करन चौधरी का साम्राज्य ध्वस्त, हवाला कनेक्शन के साथ करोड़ों की नकदी बरामद

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी, हवाला और ब्लैक मनी के उस काले साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया है, जिसकी जड़ें रायगढ़ से लेकर रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और दिल्ली तक फैली हुई थीं। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की आड़ में करोड़ों रुपये का अवैध खेल चल रहा था, जहां सट्टे की काली कमाई को हवाला नेटवर्क के जरिए सफेद बनाया जा रहा था।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे सिंडिकेट की परत-दर-परत खुलती चली गई। पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल नेटवर्क के तीन बड़े चेहरों—करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील कुमार अग्रवाल—को गिरफ्तार कर करोड़ों की काली कमाई का भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों रुपये कमाए जा रहे थे। यह पैसा सीधे बैंक खातों में नहीं रखा जाता था, बल्कि पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और व्यापारिक चैनलों के जरिए कैश डंप कर हवाला नेटवर्क से इधर-उधर भेजा जाता था। आरोपी इतने शातिर थे कि खुद के बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर की जगह कर्मचारियों और परिचितों के अकाउंट इस्तेमाल करते थे, ताकि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर से बच सकें।

जब पुलिस ने कृष्ण प्राइड टावर स्थित फ्लैट पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। कमरे में नोटों के बंडलों का अंबार लगा हुआ था। नोट गिनने की मशीन लगातार चल रही थी और करोड़ों की काली कमाई को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके से 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और कई अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फरार आरोपी जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार इस पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी था, जो करन चौधरी के साथ मिलकर रायगढ़, सक्ती, खरसिया और रायपुर में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

आरोपी करन चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा निकला। उसके खिलाफ पहले से जुआ-सट्टा, मारपीट, रंगदारी, अपहरण और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार अपराधों में संलिप्तता और संगठित नेटवर्क के पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ दी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि रायगढ़ जिले में सट्टा, हवाला, ब्लैक मनी और आर्थिक अपराधों का कोई भी नेटवर्क अब नहीं बचेगा। पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही

Back to top button